Search

 
 
 

पूर्व CM मधु कोड़ा के भाई राजेश कोड़ा को रांची सिविल कोर्ट ने नहीं दी अग्रिम बेल

 
 Ranchi :  पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के भाई राजेश कोड़ा को अग्रिम बेल देने से रांची सिविल कोर्ट ने इनकार कर दिया है. आज गुरुवार को सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट में राजेश कोड़ा की याचिका खारिज कर दी. राजेश कोड़ा ने अपनी अग्रिम जमानत के लिए रांची सिविल कोर्ट में गुहार लगाई थी. राजेश कोड़ा इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरने का आरोप है.

2004 से वर्ष 2010 तक इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की शिकायत के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2004 से वर्ष 2010 तक इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है. इससे पहले इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़े केस में मधु कोड़ा की पत्नी और बीजेपी में शामिल हो चुकी सांसद गीता कोड़ा ने भी जमानत अर्जी दाखिल की थी. उन्हें बेल मिल चुकी है [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही