Search

 
 
 

रांची सिविल कोर्ट ने अमीषा पटेल पर 500 रुपये का लगाया जुर्माना

 
Ranchi :  रांची सिविल कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर पांच सौ (500) रुपये का जुर्माना लगाया है. चेक बाउंस से जुड़े केस में आज बुधवार को सुनवाई हुई. ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट डी एन शुक्ला की कोर्ट में अजय कुमार सिंह की ओर से गवाह प्रस्तुत किया गया और उसका बयान दर्ज करवाया गया. अमीषा पटेल के अधिवक्ता ने गवाह से क्रॉस एग्जामिनेशन (प्रतिप्रेक्षण) नहीं किया. जिसके बाद कोर्ट ने अमीषा पटेल पर जुर्माना लगाया. इस केस की अगली सुनवाई अब  7 अगस्त को होगी. अजय सिंह की ओर से अधिवक्ता स्मिता पाठक ने बहस की. (पढ़ें, CM">https://lagatar.in/cms-gift-413-agitators-of-jharkhand-will-be-honored-proposal-approved/">CM

की सौगात: झारखंड के सभी आंदोलकारी होंगे सम्मानित, चिन्हित करने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी)

2017 से चल रहा है चेक बाउंस का केस 

बता दें कि अमीषा पटेल पर साल 2017 से चेक बाउंस का केस चल रहा है. आरोपों के मुताबिक, फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह ने ढाई करोड़ अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर किये. अजय कुमार सिंह लवली वल्र्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं. फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया. इसमें कहा गया था कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है. पिछले दिनों अमीषा पटेल इस केस में कई बार कोर्ट में हाजिरी लगा चुकी हैं. इसे भी पढ़ें : 29वीं">https://lagatar.in/jharkhand-to-host-29th-national-thang-ta-championship/">29वीं

राष्ट्रीय थांग-टा चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा झारखंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही