Search

 
 
 

रांची सिविल कोर्ट के वकील की पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR

 
Ranchi : रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता नईमुद्दीन अंसारी की पत्नी शहला तबस्सुम ने गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. प्राथमिकी में शहला तबस्सुम ने अधिवक्ता नइमुद्दीन अंसारी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. थाने में दिये गए आवेदन में शहला तबस्सुम ने कहा है कि उनके पति उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं और आत्महत्या के लिए उकसाते हैं. यही नहीं उनका कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध भी है. महिला की शिकायत पर गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इससे पहले भी अधिवक्ता नईमुद्दीन और उनकी पत्नियों का मामला महिला थाना तक पहुंचा था. उनकी पत्नी शमा परवीन और शहला तबस्सुम ने यह आरोप लगाया था कि उनके पति तीन-तीन पत्नियों के रहते चौथी शादी करने जा रहे हैं. जिस युवती से अधिवक्ता नईमुद्दीन अंसारी शादी करने जा रहे हैं, वह भी रांची सिविल कोर्ट में ही प्रैक्टिस करती है. पिछले दिनों रांची सिविल कोर्ट में एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था, जिसमें अधिवक्ता नईमुद्दीन की पिटाई हो रही है.
इसे भी पढ़ें – बिहार">https://lagatar.in/bihar-nia-raids-chhapra-and-madhuban-in-naxalite-case/">बिहार

: नक्सली मामले में छपरा और मधुबन में NIA की छापेमारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही