Search

 
 
 

रांचीः सिविल जज जूनियर डिवीजन परीक्षा, कट ऑफ डेट बदलने के लिए सीएम को लिखा गया पत्र

 
Ranchi: झारखंड अधिवक्ता मंच ने झारखंड न्यायिक सेवा अंतर्गत सिविल जज जूनियर डिवीजन की नियुक्ति के लिए निकले विज्ञापन में आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट देने की मांग की है. मंच के द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि राज्य स्थापना के बाद अभी तक चार बार वर्ष 2008 द्वितीय वर्ष 2014, तृतीय बार वर्ष  2016 और चौथे बार 2018  में झारखंड सिविल जज की नियुक्ति हुई है. वहीं बिहार राज्य में वर्ष 2000 से लेकर 2023 तक आठ बार सिविल जज जूनियर डिवीजन की नियुक्ति हो चुकी है. सिर्फ चार बार परीक्षा होने से कई अभ्यर्थियों की उम्र खत्म हो गई है, ओर वह परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं. इसलिए झारखंड सिविल जज की नियुक्ति के लिए कट ऑफ डेट 31 जनवरी 2023 की जगह कटऑफ डेट  31 जनवरी 2019 रखा जाए, और सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों की तुलना में आरक्षित वर्ग जैसे ओबीसी, एसटी,एससी की आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाए. जिससे योग्य अभ्यार्थियों को झारखण्ड न्यायिक सिविल जज के लिए पर्याप्त अवसर मिल सके. इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-modi-said-india-is-standing-on-the-cusp-of-a-new-era-of-economic-prosperity/">प्रधानमंत्री

मोदी ने कहा, आर्थिक समृद्धि के नये युग के मुहाने पर खड़ा है भारत
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही