Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : पांच हजार घूस लेते SSP ऑफिस से लिपिक गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi: एसीबी ने पांच हजार रुपया घूस लेते लिपिक ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लिपिक रांची एसएसपी ऑफिस में पदस्थापित है. लिपिक का नाम दीपक कुमार है, एसीबी रांची की टीम ने पांच हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. लिपिक की गिरफ्तारी रांची समाहरणालय स्थित एसएसपी ऑफिस से हुई है. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम दीपक कुमार को अपने साथ मुख्यालय ले कर चली गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार लिपिक दीपक कुमार, शैलेंद्र कुमार पांडे नाम के एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये घूस की मांग कर रहा था. जिसकी शिकायत एसीबी को की गई थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया. सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पायी गई. इसके बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए लिपिक को गिरफ्तार कर लिया इसे भी पढ़ें -बड़े">https://lagatar.in/investigation-agencies-of-jharkhand-police-are-unable-to-complete-the-investigation-of-the-big-case/">बड़े

मामले की जांच पूरी नहीं कर पाती है झारखंड पुलिस की जांच एजेंसियां
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही