Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः गबन के आरोपी इंजीनियर के खिलाफ सीएम ने दी अभियोजन की स्वीकृति

Advertisement
Advertisement
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरही में आईटीआई भवन के निर्माण कार्य की राशि गबन करने के आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर सुनील कुमार के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति दी है. ग्रामीण विशेष प्रमंडल के तत्कालीन असिस्टेंट इंजीनियर सुनील कुमार पर सरकारी पद का दुरुपयोग कर भवन निर्माण की राशि गबन करने का आरोप है. उनपर आपराधिक षडयंत्र, धोखाधड़ी करने और सरकारी प्रक्रियाओं का उल्लंघन करने का भी आरोप है. इस मामले में ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल हजारीबाग के डुमरीडीह के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. बरही थाना में कांड संख्या-379/2013 धारा 406 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और अनुसंधान के क्रम में धारा-34 का समावेश किया गया है. इसे पढ़ें- गोड्डा">https://lagatar.in/godda-husband-strangled-wife-to-death-due-to-personal-dispute/">गोड्डा

: आपसी विवाद में पति ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला

17 लाख से अधिक राशि के गबन का आरोप

आईटीआई बरही के भवन निर्माण कार्य मद में विभागीय तौर पर अग्रिम राशि देकर काम कराया जा रहा था. आरोप है कि सुनील कुमार ने कार्य के विरुद्ध एक करोड़ 27 लाख रुपये अग्रिम राशि ली थी, जबकि एक करोड़ 27 लाख रुपये अग्रिम के विरुद्ध 10984837 रुपये का समायोजन किया. 17,17,167 रुपये अबतक जमा नहीं किये गये हैं, जो सरकारी राशि के गबन का मामला बनता है. इसे भी पढ़ें- लोकसभा">https://lagatar.in/womens-reservation-bill-passed-in-lok-sabha-454-votes-in-favor-only-two-against/">लोकसभा

से महिला आरक्षण बिल पास, पक्ष में पड़े 454 वोट, विरोध में मात्र दो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही