Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मोरहाबादी व अरगोड़ा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम, दिया शांति का संदेश

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को विजयदशमी के अवसर पर मोरहाबादी में रावन दहन कार्यक्रम में शामिल हुए. पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम आयोजित था. साथ ही सीएम श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति अरगोड़ा द्वारा आयोजित राव दहन में भी बतौक मुख्य अतिथी शामिल हुए. इस मौके पर सीएम के अलावा मौजूद अन्य अतिथियों ने रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले का वध कर असत्य पर सत्य व अन्याय पर न्याय के विजय का संदेश दिया. अरगोड़ा मंडा मैदान में आयोजित रावण और लंका दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/supreme-court-once-again-stayed-the-order-of-jharkhand-hc-sc-said-bail-petition-is-not-a-process-of-money-recovery/">झारखंड

HC के आदेश को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने रोका, SC ने कहा – बेल पिटीशन पैसा रिकवरी की प्रक्रिया नहीं

2 वर्षों के बाद सार्वजनिक रूप से भव्य आयोजन

मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी. कहा कि दो वर्षों के बाद इस बार सार्वजनिक रूप से दशहरा का भव्य आयोजन हुआ है. पिछले 2 वर्ष कोविड-19 महामारी की वजह से दशहरा समेत तमाम पर्व त्यौहार का आयोजन प्रभावित हुआ था. लेकिन जिस तरह सभी के सहयोग से कोरोना पर हमने विजय प्राप्त की. उसी का परिणाम है कि आज हम सभी बुराई पर अच्छाई के विजय का पर्व उल्लास के साथ मना रहे हैं और मिलजुल कर इस त्यौहार की खुशियां बांट रहे हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/rawan.jpg"

alt="रांची : मोरहाबादी व अरगोड़ा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम, दिया शांति का संदेश" width="600" height="400" />

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शानदार आतिशबाजी

मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. वहीं शानदार आतिशबाजी का नजारा सभी ने देखा. इस अवसर पर सांसद संजय सेठ, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय और पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमेटी के अध्यक्ष राजेश खन्ना, उपाध्यक्ष कुणाल अजमानी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - WHO">https://lagatar.in/who-told-four-cough-syrups-of-indian-company-fatal-66-children-died-in-gambia/">WHO

ने भारतीय कंपनी की चार कफ सिरप को बताया जानलेवा, गांबिया में 66 बच्चों की हुई मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही