Search

 
 
 

रांची : CM ने एससी-एसटी थाना में ईडी के अधिकारियों पर किया केस

 
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने एसटी एससी थाना में ईडी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. सीएम के द्वारा आवेदन की कॉपी रांची के एससी एसटी थाना में भेज दी गयी है. गौरतलब है कि बीते 29 जनवरी को सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर ईडी ने छापेमारी की थी. वहीं इसके दो दिन बाद 31 जनवरी को सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की टीम पूछताछ करने कांके रोड स्थित सीएम आवास पहुंची है.

कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची है ईडी टीम

बुधवार को रांची एयरपोर्ट रोड स्थित जोनल कार्यालय से ईडी की टीम कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम आवास पहुंची. टीम में ईडी के सीनियर अधिकारी सहित कई जूनियर अधिकारी भी मौजूद हैं. पिछली बार की तरह इस बार भी ईडी के सुरक्षाकर्मी बॉडी कैमरा के साथ सीएम आवास पहुंचे हैं. सीएम के आवेदन पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक सीएम का आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी में दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी करने और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया गया. इस मामले को लेकर सेक्शन 22 एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें -बजट">https://lagatar.in/budget-session-pm-told-journalists-ram-ram-advice-to-opposition-mps-those-creating-ruckus-should-self-inspect/">बजट

सत्र : पीएम ने पत्रकारों से कहा, राम राम… विपक्षी सांसदों को सलाह, हुड़दंग करनेवाले आत्म निरीक्षण करें..   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही