Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सीएम ने तीरंदाज दीप्ति कुमारी को दी दो लाख की आर्थिक सहायता

Ranchi: झारखंड की प्रतिभावान तीरंदाज और जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप -2020 की ओवरऑल चैंपियन दीप्ति कुमारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दीप्ति कुमारी को आर्थिक सहायता के रूप में दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन आर्थिक तंगी से कई खिलाड़ी आगे नहीं आ पाते हैं. ऐसे में सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे अपने प्रदर्शन से झारखंड और देश का नाम दुनिया में रोशन कर सकें. इसे लेकर झारखंड खेल नीति बनाई गई है, जिसके जरिए खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसे पढ़ें- बड़ी">https://lagatar.in/big-news-ryots-will-get-back-the-acquired-land-in-barkagaon-order-issued/">बड़ी

खबर : बड़कागांव में रैयतों को वापस मिलेगी अधिग्रहित जमीन, आदेश जारी 
उन्होंने दीप्ति को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी मौजूद थे. बता दें कि राजा बंगला, लोहरदगा की रहने वाली दीप्ति कुमारी को इन दिनों आर्थिक तंगी की वजह से प्रशिक्षण प्राप्त करने में दिक्कत आ रही थी, और उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगायी थी. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-after-the-assurance-the-movement-of-para-teachers-suspended-watch-video/">रांचीः

आश्वासन के बाद पारा शिक्षकों का आंदोलन स्थगित, देखें वीडियो
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही