Search

Ranchi : CM हेमंत ने भरा SIR फॉर्म, मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत स्वयं एन्यूमरेशन (एसआईआर) प्रपत्र भरकर जमा किया. इस दौरान उन्होंने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर एसआईआर प्रपत्र भरकर मतदाता सूची में अपने विवरण का सत्यापन कराने की अपील की.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Uploaded Image

सीएम ने भरा फॉर्म

मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की आधारशिला है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है.

Uploaded Image

मुख्यमंत्री के समक्ष निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में 64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-290 की बीएलओ ने एन्यूमरेशन प्रपत्र भरने की प्रक्रिया पूरी कराई. इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्वयं अपना एसआईआर प्रपत्र भरकर जमा किया.

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि वे न केवल स्वयं समय पर एसआईआर प्रपत्र भरें, बल्कि अपने परिवार, पड़ोस और समाज के अन्य पात्र मतदाताओं को भी इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें.

गौरतलब है कि झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर मतदाताओं के विवरण का सत्यापन कर रहे हैं.

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, ईआरओ-सह-एडीएम धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही