Search

 
 
 

रांचीः सीएम हेमंत ने टाना भगतों को दिया भरोसा, समस्याओं का जल्द होगा समाधान

 
Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ का एक प्रतिनिधिमंडल मिला. इस दौरान उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड के टाना भगत समुदाय की समस्याओं से अवगत कराया. सीएम ने टाना भगतों की बातों को गंभीरता से सुना और भराेसा दिया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी. इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत संघ के बुधराम टाना भगत, धनी टाना भगत, ललित टाना भगत, महादेव टाना भगत, बुदु टाना भगत, लक्ष्मण टाना भगत, सुधीर टाना भगत, बिजला टाना भगत सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-hospital-management-is-not-giving-medicine-to-sanjeev-singh-admitted-in-rims-advocate-javed/">धनबाद

: रिम्स में भर्ती संजीव सिंह को दवा नहीं दे रहा अस्पताल प्रबंधन- अधिवक्ता जावेद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही