Search

 
 
 

रांची: CM हेमंत सोरेन 31 जनवरी को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए होंगे उपस्थित

 
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन 31 जनवरी को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित होंगे. जानकारी के मुताबिक, ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय को मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से इससे संबंधित पत्र भेजा गया है. पत्र में 31 जनवरी को पूछताछ के लिए आने को लेकर समय की जानकारी दी गयी है. इससे पहले सोमवार को ईडी की टीम जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करने के लिए दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची. हेमंत सोरेन के दक्षिणी दिल्ली के पॉश इलाके शांति निकेतन आवास पर पहुंची. उनके आवास के बाहर और अंदर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. गौरतलब है कि 25 जनवरी को रांची जमीन घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पूछताछ के लिए वक्त नहीं देने पर ईडी ने ई मेल के जरिए संदेश भेजा था. संदेश में ईडी ने सीएम पूछताछ के लिए 29 या 31 जनवरी का वक्त देने को कहा था, ईडी ने अपने संदेश में यह भी लिखा था कि अगर सीएम 29 या 31 जनवरी का वक्त नहीं देंगे, तो एजेंसी के अधिकारी स्वयं उनके पास जाकर पूछताछ करेंगे. इसी बीच सीएम हेमंत सोरेन 27 जनवरी को दिल्ली रवाना हो गए थे. इसे भी पढे़ं - हाईकोर्ट">https://lagatar.in/hazaribagh-dc-sdo-and-municipal-commissioner-appeared-physically-in-high-court-court-said-give-a-fine-one-lakh-applicant/">हाईकोर्ट

में सशरीर हाजिर हुए हजारीबाग DC, SDO व नगर आयुक्त, कोर्ट ने कहा- प्रार्थी को दें एक लाख जुर्माना

सीएम ने ईडी को अप्रत्यक्ष रूप से पूछताछ के लिए समय देने से कर दिया था इनकार

25 जनवरी को सीएम ने ईडी को अप्रत्यक्ष रूप से पूछताछ के लिए समय देने से इनकार कर दिया था. हालांकि सीएम ने ईडी को भेजे गये पत्र में समय देने का उल्लेख नहीं किया था. कहा गया था कि वह उचित समय पर इसका जवाब दे देंगे. वहीं ईडी ने सीएम को 22 जनवरी को 9वां समन भेजकर 27 से 31 जनवरी के बीच ईडी की जांच टीम के सामने पेश होने के लिए कहा था. इससे पहले आठवें समन पर 20 जनवरी को ईडी के अधिकारियों ने मुख्‍यमंत्री आवास पर जाकर उनसे पूछताछ की थी. इस दौरान टीम ने उनसे लगभग सात घंटे तक पूछताछ की थी. ईडी के भेजे पिछले सात समन पर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन यह कहते हुए गैर हाजिर रहे कि यह समन असंवैधानिक है और उनकी सरकार को परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है.

झारखंड पुलिस हाई अलर्ट पर

ईडी के द्वारा सीएम हेमंत सोरेन से दिल्ली में चल रही कार्रवाई को लेकर झारखंड पुलिस हाई अलर्ट पर है. जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय के द्वारा झारखंड के सभी जिलों के एसपी को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है. इसके लिए सभी जिलों के एसपी को निर्देश दिया गया है. राजधानी रांची सहित हर जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

जानें क्या है मामला

ईडी ने 13 अप्रैल 2023 को रांची जमीन घोटाला मामले में छापेमारी की थी. इस जमीन से जुड़े दस्तावेज तत्कालीन उप राजस्व निरीक्षख भानू प्रताप प्रसाद के घर पर मिले थे. इस मामले में मई 2023 में रांची सदर थाना में केस किया गया था. इस केस को ईडी ने अपने ईसीआईआर का हिस्सा बनाया. पूछताछ में बड़गाई सीओ मनोज कुमार और कर्मचारी भानू प्रताप प्रसाद और गार्ड ने बताया था कि पूरी जमीन सीएम हेमंत सोरेन की है. यह जमीन कुल 12 प्लॉट में है, जो कुल 8.46 एकड़ है. जांच में यह बात सामने आई है कि इस पूरी जमीन की घेराबंदी कर गार्ड हाउस भी बनाया गया है. जांच में यह भी बात निकल कर सामने आई है कुछ गैरमजरुआ भुईंहरी जमीन है, बाकि कुछ बकास्त भुईंहरी जमीन है. बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी आईएएस छवि रंजन समेत 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranch-there-was-a-stir-in-bureaucracy-with-political-earthquake-chief-secretary-called-an-emergency-meeting/">रांची

: सियासी भूचाल के साथ ब्यूरोक्रेसी में मचा हड़कंप, मुख्य सचिव ने बुलाई आपात बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही