Search

 
 
 

रांची : सीएम ने किया सर्वजन पेंशन योजना का शुभारंभ, अब महिलाओं और ST-SC को 50 साल की उम्र से ही मिलेगा पेंशन

 

1.58 लाख लाभुकों के खाते में डीबीटी से ट्रांसफर किया गया 31.6 करोड़ रुपए

Ranchi : चंपई सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना का शुभारंभ कर दिया है. अब राज्य की महिलाओं और अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों को 50 साल की उम्र से पेंशन मिलेगा. सीएम चंपई सोरेन ने राजधानी के खेलगांव में आयोजित कार्यक्रम में योजना का शुभारंभ किया. सर्वजन पेंशन योजना के तहत एक लाख 58 हजार लाभार्थियों के खाते में पेंशन की पहली किस्त के रूप में 31.6 करोड़ रुपए डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किए गए. इस योजना के तहत पूरे राज्य में अब तक 2.22 लाख लाभार्थियों का चयन किया गया है.

विधवा पुनर्विवाह योजना का भी शुभारंभ

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विधवा पुनर्विवाह योजना का भी शुभारंभ किया. इसके तहत पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से दो लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी. इस मौके पर सीएम ने कहा कि देश में पहली बार, हमारी सरकार वैसी विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहित कर रही है, जिनकी जिन्दगी शायद कहीं थम सी गई है. एकल महिलाओं एवं बिना तलाक की निराश्रित परित्यक्ता महिलाओं को आर्थिक संबल देने के लिए पेंशन देने की शुरुआत भी हमारी सरकार ने ही की थी. इसे भी पढ़ें : ट्रांसफर">https://lagatar.in/ci-of-ranchi-land-acquisition-office-is-stuck-on-the-post-even-after-transfer/">ट्रांसफर

के बाद भी पद पर जमे हैं रांची भू-अर्जन कार्यालय के सीआई, जिम्मेदार कौन ?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही