Search

 
 
 

रांची : कोयला कारोबारी लापता, रुक्का डैम के पास से मिले कपड़े और मोबाइल

 
Ranchi : कोयला कारोबारी अजय सिंह लापता हो गए हैं. ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित रुक्का डैम के पास उनका कपड़ा और मोबाइल फोन बरामद हुआ है. वर्तमान में वे बरियातू थाना क्षेत्र में रहते हैं. अजय सिंह के मोबाइल पर कल फोन आया था, जिसके बाद वह घर से बाहर निकले थे. लेकिन वह अपने घर नहीं लौटे. अजय सिंह मूल रूप से बिहार के बांका जिले के रहने वाले हैं.

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को जानकारी

रुक्का डैम के पास स्थानीय लोगों ने मंगलवार की शाम कपड़ा और मोबाइल फोन देखा. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पुलिस पहुंची. मिले सामान की जांच की, तो पता चला कि वह कोयला कारोबारी अजय सिंह का है. इसकी जानकारी उनके परिजन को दे दी गई है. परिजन कुजू से रांची के लिए रवाना हो चुके हैं.

कोयला कारोबार से जुड़े हैं अजय सिंह

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अजय सिंह कोयला के कारोबार से जुड़े हुए हैं. वह रामगढ़ के कुजू से कोयले का कारोबार करते हैं. उनका परिवार रांची में रहता है, लेकिन किसी समारोह में रांची से बाहर गया था. लापता होने की सूचना के बाद कुजू से उनका परिवार रांची आ रहा है. इसे भी पढ़ें – हिंसा">https://lagatar.in/violence-case-dgp-reaches-dig-office-review-of-police-action/">हिंसा

मामला: DGP पहुंचे DIG ऑफिस, पुलिस कार्रवाई की समीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही