Search

 
 
 

रांची : धीरे-धीरे बढ़ने लगी ठंड, पारा गिरकर 12.4 डिग्री पहुंचा

 
दिसंबर से बढ़ेगी कनकनी
Ranchi : राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है. रात का पारा लगातार गिरने से ठंड का अहसास होने लगा है. शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान गिरकर 12.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं, अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में गिरावट का रूख जारी रहेगा. दिसंबर से कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं. राजधानी रांची में शुक्रवार को पूरे दिन सूर्य व हल्के बादलों की लुका-छिपी जारी रही. जिससे दिन में भी ठंड का अहसास हुआ.

4 दिनों तक सुबह में हल्का कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक सुबह में हल्के से मध्य दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. राज्य के प्रमुख शहरों में शुक्रवार को तापमान शहर     न्यूनतम  अधिकतम रांची     25.2         12.4 जमशेदपुर 29.0         15.0 डाल्टेनगंज 27.7         12.5 बोकारो    26.5         13.5 चाईबासा  29.4         13.0 देवघर    28.1         14.2 गढ़वा     28.8          10.9 सरायकेला 30.0         14.5 (तापमान डिग्री सेल्सियस में) यह भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/from-hemant-soren-to-madhu-koda-the-credibility-of-6-former-chief-ministers-is-at-stake/">हेमंत

सोरेन से लेकर मधु कोड़ा तक, 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों की साख दांव पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही