Search

 
 
 

मतदान को लेकर रांची के कॉलेज कर रहे हैं कई कार्यक्रम

 
Ranchi : मतदान की जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के लिए रांची के कॉलेज आने वाले चुनावों के लिए छात्रों को शिक्षित कर रहे हैं. इसके लिए सेमिनार से लेकर मतदाता रजिस्ट्रेशन अभियान में भाग लेने के लिए छात्रों को तैयार किया जा रहा है. कॉलेज विशेष रुप से मतदाताओं तक सारी सूचनाओं को पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. पहली बार वोट करने वाले छात्रों को फोकस किया जाएगा. सभी को अपना-अपना योगदान देना है, इसके लिए सभी को अच्छे से समझाया जा रहा है. रांची वीमेंस कॉलेज के एनएसएस इकाई की ओर से प्रथम मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने काफी बढ़ चढ़ के भाग लिया. पहली बार वोट करने वालों को कैसे क्या करना है, उससे जुड़ी पूरी बात बतायी गयी. मतदान के जानकारों ने पंजीकरण के लिए फॉर्म 6 को पूरा करने के महत्व के बारे में बताया. वहीं संत जेवियर्स कॉलेज चुनावी साक्षरता क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित चुनाव का पर्व देश की शान नाम के एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के साथ इस पहल में शामिल हुआ. इसके अलावा 21 फरवरी से 3 मार्च तक मतदाता पंजीकरण शिविर भी लगाई थी, जिसमें 28 से अधिक नए मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ramtahal-chaudhary-three-time-mp-from-ranchi-joins-congress/">रांची

से तीन बार सांसद रहे रामटहल चौधरी ने कांग्रेस का थामा दामन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही