Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग समापन

Ranchi  : रविवार को तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का रंगारंग समापन आर्यभट्ट सभागार मोरहाबादी में हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, झारखंड भाजपा के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश उपस्थित रहे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से रांची लोकसभा के नवोदित कलाकारों को प्रमोशन और मोटिवेशन के लिए रांची सासंद संजय सेठ ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था. रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय इस महोत्सव में रांची, हटिया, सिल्ली, खिजरी, ईचागढ़ और कांके विधानसभा क्षेत्र से 2683 प्रतिभागियों ने भाग लिया. यह सांस्कृतिक कार्यक्रम चार स्थानों पर आयोजित की गई, जिसमें आर्यभट्ट ऑडिटोरियम रांची यूनिवर्सिटी मोरहाबादी, ऑड्रे हाउस सूचना भवन कांके रोड, मयूरी ऑडिटोरियम सीएमपीडीआई कांके रोड व श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम मोरहाबादी शामिल था. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-neet-exam-completed-students-said-paper-was-not-tough-stress-removed/">रांची

: नीट की परीक्षा पूरी, विद्यार्थियों ने कहा- टफ नहीं था पेपर, दूर हुआ तनाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही