Search

 
 
 

रांची : कमिश्नर और डीआईजी ने दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा का जायजा लिया

 
Ranchi : रांची रेंज के कमिश्नर और डीआईजी अनूप बिरथरे ने शुक्रवार को रांची में कई दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने पूजा समिति के सदस्यों को कई दिशा निर्देश दिए. दोनों अधिकारियों ने पूजा पंडाल में विधि व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात, पंडालों में सुरक्षा मानकों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया. कमिश्नर और डीआईजी ने विसर्जन से पूर्व बिजली के तारों को हटाने और विसर्जन जुलूस तय रूट में निकालने के लिए कहा. पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, बिजली और फायर एनओसी लेने, महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था करने, पर्याप्त संख्या में वालंटियर तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं. किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं. इस दौरान कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – शिक्षा">https://lagatar.in/artificial-intelligence-chat-bot-technology-will-be-used-in-education/">शिक्षा

में होगा आर्टिफिशिएल इंटेलिजेंस चैट बॉट तकनीक का प्रयोग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही