Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : लालपुर में सब्जी विक्रेताओं का हंगामा, नये मार्केट में शिफ्ट कराने आयी टीम से हुई नोंकझोंक

Ranchi : राजधानी के लालपुर स्थित डिस्टलरी पुल के पास बने मार्केट में मंगलवार को सब्जी विक्रेताओं शिफ्ट किया जाना था. इसके लिए नगर निगम की टीम के वहां पहुंचते ही सब्जी विक्रताओं ने विरोध शुरू कर दिया. विरोध कर रहे सब्जी विक्रताओं और टीवीसी सदस्य पुतन देवी ने कहा, इस गर्मी में मार्केट के छत पर सब्जी बेचने में दिक्कत होगी. कहा कि गर्मी बढ़ती जा रही है, से में खुले आसमान के नीचे सब्जी बेचना मुश्किल होगा. दरअसल सब्जी विक्रेताओं को डिस्टलरी पुल के पास बने मार्केट की छत पर जगह दी जा रही थी. साथ ही स्वामी विवेकानंद पार्क के कुछ हिस्सों में भी सब्जी बेचने के लिए जगह दी जा रही थी. जो विक्रेताओं को मंजूर नहीं है. यहां बता दें कि 9 जून को शहीद दिवस के मौके पर डिस्टलरी पुल स्थित बिरसा स्थल पर राज्य मंत्री, नेता व अधिकारी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने आते हैं. उस दौरान सड़क पर दुकान लगे होने की वजह से वहां कुड़े का ढेर लगा होता था और कुड़े के ढेर से बदबु आती थी. इसके अलावा सड़क पर बाजार लगने से सड़क जाम भी लगता था. इन्ही सबको देखते हुए मार्केट बनते ही पहले मांस-मछली की दुकानों को शिफ्ट कराया गया. इसके बाद अब सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट कराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-termed-the-announcement-of-cbi-inquiry-into-balasore-train-accident-as-headline-management/">कांग्रेस

ने बालासोर रेल हादसे की सीबीआई जांच कराने की घोषणा को हेडलाइन मैनेजमेंट करार दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही