Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : फरियादी इंतजार करते रहे, डेढ़ घंटे देर से शुरू हुई मंत्री बन्ना गुप्ता की जनसुनवाई

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य के विभिन्न जिलों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं. दिन के 11 बजे से शुरू होने वाली यह जन सुनवाई पौने एक बजे शुरू हुई. दूर- दूर से आए फरियादियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. इसके अलावा पूरे कार्यक्रम में अफरा- तफरी का आलम रहा. दरअसल, प्रदेश कार्यालय में 1.15 बजे से कांग्रेस की केंद्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक की प्रेस वार्ता थी. इसके लिए बन्ना गुप्ता को थोड़ी ही देर के बाद जगह बदलनी पड़ी.

52 लोगों की समस्याएं सुनीं

हालांकि मंत्री ढाई बजे तक कार्यालय में रहे और 52 लोगों की समस्याएं सुनीं और उसके निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया. इस जन सुनवाई कार्यक्रम में रांची, गुमला, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे. जनसमस्या में मुख्य रूप से कैंसर पीड़ित, दिव्यांग, बर्खास्त पुलिस कर्मियों की पुनर्नियुक्ति, दाखिल खारिज, राशन कार्ड, सड़क निर्माण, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए स्थायी आवास निर्माण एवं जल संसाधन विभाग के अनुबंधित कर्मियों ने अपनी अवधि विस्तार के संदर्भ मंत्री को मांग पत्र सौंपा. इसे भी पढ़ें – भाजपा">https://lagatar.in/bjps-allegation-against-cm-hemant-deliberate-defect-left-in-petition-filed-in-high-court/">भाजपा

का सीएम हेमंत पर आरोप, जानबूझकर हाईकोर्ट में दायर याचिका में छोड़ा गया डिफेक्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही