Search

 
 
 

रांची : सीएम, स्पीकर के बारे में सोशल मीडिया पर अमर्यादित और आपत्तिजनक तथ्यों को प्रचारित करने को लेकर थाना में शिकायत

 
जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने अरगोड़ा थाना में दर्ज कराया
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रवींद्र नाथ महतो और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बारे में सोशल मीडिया पर अमर्यादित और आपत्तिजनक तथ्यों को प्रचारित करने को लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत जेएमएम के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे द्वारा शनिवार को अरगोड़ा थाना में दर्ज कराई गई है. शिकायत में कहा गया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के बारे में आपत्तिजनक, अनर्गल एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए एक वीडियो अपलोड किया गया है. जो किसी भौकाल टीवी नाम के यूट्यूब चैनल से प्रसारित किया जा रहा है. उस वीडियो में मुख्यमंत्री का नाम लेकर काफी अनुवांछित एवं अपमानजनक साक्ष्य को परोसा जा रहा है, जो बहुत ही आपत्तिजनक एवं खेद का विषय है.

माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा

शिकायत में कहा गया है कि इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी एवं आपत्तिजनक तथ्यों से अमन चैन एवं सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जिससे संपूर्ण झारखंडवासी मर्माहत हैं. पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है. इस तरह से आपत्तिजनक तथ्यों के प्रसारण से तमाम झारखंडियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है. इससे राज्य में अशांति फैलने का खतरा है. यूट्यूब चैनल के संचालक, रिपोर्टर और जो व्यक्ति बयानबाजी कर रहा है, उसे चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाये. उस वीडियो के प्रसारण पर रोक लगाई जाए एवं जो भी ऐसे तथ्यों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करते हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाए.
इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/rims-kidney-transplant-could-not-start-even-after-two-years-of-establishment/">रिम्स

: स्थापना के दो साल बाद भी नहीं शुरू हो सका किडनी ट्रांसप्लांट
[wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही