Search

 
 
 

रांची: लालू यादव की सेहत को लेकर चिंता, RJD ने कराया रूद्राभिषेक

 
Ranchi: राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष  लालू प्रसाद यादव के बेहतर स्वास्थ्य और जल्दी ठीक होने की  कामना चारों तरफ की जा रही. झारखंड प्रदेश आरजेडी ने  गुरूवार को  मेडिकल चौक स्थित मंदिर प्रांगण में रुद्राभिषेक कराया. आरजेडी के युवा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गरीबों के  नेता लालू प्रसाद यादव के बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है. पूरा राजद परिवार उनकी अच्छी सेहत की कामना करता है. लालू यादव गरीबों, शोषित, दलित, अल्पसंख्यकों और आदिवासियो की आवाज हैं. उन्होंने विश्वास दिलाया कि लालू प्रसाद यादव जल्द ही ठीक होकर जनता के बीच आएंगे. इसी कामना के साथ रुद्राभिषेक कराया गया. इसे भी पढ़ें-जेएसएससी-">https://lagatar.in/demonstration-regarding-question-paper-leak-issue-in-jssc-je-exam/">जेएसएससी-

जेई की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर प्रदर्शन

दिल्ली एम्स में चल रहा इलाज

बता दें कि बीते शनिवार को लालू यादव, अपनी पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर सीढ़ियों से उतरते वक्त नीचे गिर गए थे. जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. पहले उनका इलाज पटना के पारस अस्पताल में चल रहा था, अब उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. ये रहे मौजूद रुद्राभिषेक के मौके पर रंजन यादव, अनिता यादव, कमलेश यादव, उज्जवल, धर्मेंद्र सिंह, मनोज अग्रवाल, संतोष कुमार और अनिल कुमार शर्मा मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-even-after-two-and-a-half-years-the-board-corporation-and-the-district-could-not-even-divide-the-twenty-point-implementation-committee/">झारखंड

: ढाई साल बाद भी बोर्ड- निगम और जिला बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति तक का बंटवारा नहीं कर पायी कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही