Search

 
 
 

रांची : फ्लैग-ऑफ समारोह के साथ सरला बिरला के शैक्षणिक सत्र 2023-24 का समापन

 
Ranchi :  रांची के सरला बिरला पब्लिक स्कूल के शैक्षणिक सत्र 2023-24 का समापन स्कूल परिसर में फ्लैग-ऑफ समारोह आयोजित कर किया गया. इस अवसर पर ‘कड़ी मेहनत और आत्म-विश्वास से सफलता मिलती है‘ विषय पर एक विशेष सभा आयोजित की गयी. सभा की शुरुआत प्रेरक गीत के साथ की गयी. इसके बाद छात्रों ने वर्तमान सत्र के सफल समापन पर प्रेरणादायक विचार साझा किये. विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कूल का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.

यजुर्वेद सदन को सत्र 2023-24 के लिए सर्वश्रेष्ठ सदन घोषित किया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/c7eca7c3-c3c6-43da-aa84-001c240238c8.jpeg"

alt="" width="1600" height="1066" /> स्कूल की प्राचार्या परमजीत कौर ने सत्र 2023-24 के लिए यजुर्वेद सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन घोषित किया. प्राचार्या ने स्कूल में पूरे वर्ष की विभिन्न गतिविधियों में छात्रों की सक्रिय भागीदारी और अर्जित अंकों के आधार पर यह निर्णय लिया. साथ ही कक्षा II A, V A, VI G और IX A को सेकेंड टर्म के लिए सर्वश्रेष्ठ कक्षा घोषित किया गया. इस विशेष एसेंबली को प्राचार्या ने संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान वर्ष की विभिन्न उपलब्धियों के लिए सभी को बधाई दी और आगामी वर्ष में सभी क्षेत्रों में और भी बेहतर प्रदर्शन करने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया. परमजीत कौर ने सभी बच्चों को उनकी आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक सफल और रचनात्मक शैक्षणिक सत्र के लिए सभी के प्रयासों की सराहना की. विद्यालय के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने शैक्षणिक सत्र के सफल समापन के लिए सभी को बधाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही