Search

 
 
 

रांची: निजी प्रैक्टिस मामले में रिम्स के डॉ हेमंत नारायण को शोकॉज

 
Ranchi: रिम्स कार्डियोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. हेमंत नारायण को अपने आवास व कॉम्प्रीहेंसिव केयर सेंटर बरियातू में निजी प्रैक्टिस करने को लेकर शोकॉज किया गया है. उन्हें रिम्स के अपर निदेशक (प्रशासन) चंदन कुमार ने शोकॉज किया है. पत्र में आयकर विभाग द्वारा प्राप्त सर्वेक्षण कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा गया है कि वे अपने आवासीय परिसर और बरियातू स्थित कॉम्प्रीहेंसिव केयर सेंटर में निजी प्रैक्टिस करते हैं. सर्वेक्षण के कार्रवाई के दौरान पाए गए कई सामाग्री और दस्तावेज आयकर विभाग के द्वारा जब्त कर लिये गये.

3 दिन के अंदर स्पष्टीकरण जमा करने का निर्देश

चंदन कुमार ने डॉ. हेमंत नारायण को तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा है कि यदि तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण नहीं मिलता है तो यह माना जाएगा कि इस संबंध में डॉ. हेमंत को कुछ नहीं कहना है. इसके बाद प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. अपर निदेशक ने कहा कि इसकी सारी जवाबदेही डॉ. हेमंत नारायण की होगी. इसे भी पढ़ें- सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-big-relief-to-shinde-faction-cji-stops-speaker-from-taking-decision-on-disqualification-of-mlas/">सुप्रीम

कोर्ट : शिंदे गुट को बड़ी राहत, सीजेआई ने विधायकों की अयोग्यता पर फैसला लेने से स्पीकर को रोका
रिम्स के अपर निदेशक (प्रशासन) ने शोकॉज में कहा है कि आयकर विभाग द्वारा प्राप्त सर्वेक्षण की कार्रवाई के अनुसार आपके विरूद्ध निजी प्रैक्टिस करने का मामला प्रथम दृष्टया सामने आया है. आपका यह आचरण रिम्स विनियमावली-2014 का उल्लंघन करना परिलक्षित करना है. जो सरकारी सेवक आचार संहिता के प्रतिकूल है. वहीं इस मामले पर हेमंत नारायण ने कहा कि उन्हें अब तक शोकॉज लेटर नहीं मिला है. पत्र मिलने पर जवाब दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/deoghar-the-city-lit-up-with-lamps-on-the-eve-of-pm-modis-arrival/">देवघर

: पीएम मोदी के आगमन की पूर्व संध्या पर दीयों से जगमगाया शहर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही