Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः डॉ लाल अस्पताल की ओर से दूरबीन विधि से घुटनों के इलाज पर सम्मेलन

Advertisement
Advertisement
Ranchi: डॉ रोहित लाल अस्पताल कडरू की ओर से दूरबीन विधि से घुटनों के इलाज को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया गया. एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन रविवार को बीएनआर चाणक्य में किया गया. इस सम्मेलन में देश भर के चार जाने माने स्पेशलिस्ट डॉक्टर पहुंचे. जिनमें डॉ. एस.आर. सुंदरराजन (कोयंबटूर),  डॉ. संदीप बिरारीस (मुंबई), डॉ. राजीव रमन (कोलकाता) और डॉ.गुरुदेव कुमार (पटना) शामिल हुए. डॉक्टरों ने सम्मेलन में अपने-अपने अनुभव साझा किये और एक दूसरे से घुटनों के लिगामेंट इंजरी को लेकर होने वाले इलाज के बारे में चर्चा की. डॉ. एस.आर. सुन्दरराजन, डॉ. संदीप बिरारीस, डॉ. राजीव रमन और डॉ. गुरुदेव कुमार ने घुटनों के लिगामेंट इंजरी के इलाज के बारे में बताया कहा कि यह इंजरी स्पोर्ट्स पर्सन में ज्यादा होता है. खेलने के वक्त चोट लगने या फिर घुटनों का मूवमेंट बिगड़ने की वजह से खिलाड़ियों में यह इंजरी हो जाता है जिससे खिलाडी का घुटना अनस्टेबल और कमजोर हो जाता है. डॉ एस.एन.यादव ने कहा कि झारखंड खिलाड़ियों का प्रदेश है. यहां इस तरह के सम्मेलन की बहुत जरूरत थी. झारखंड के लोकल खिलाड़ियों को इसका फायदा मिलेगा. डॉ रोहित लाल ने कहा कि समय पर घुटनों की इंजरी का सफल इलाज नहीं हुआ तो खिलाड़ी आगे के खेल से वंचित हो सकते हैं. कई बार घटना रिप्लेसमेंट या फिर काटने तक की नौबत आ जाती है. इसका उपचार दूरबीन द्वारा किया जाता हैं. इस विधि द्वारा इलाज होने से मरीज को बहुत जल्द फायदा और आराम मिलता है. अगले ही दिन से मरीज़ चलने लगता हैं और सात से आठ दिनों में ग्राउंड में खेलने भी जा सकता हैं. इस विधि से मरीजों को बहुत ही आसानी से घुटने इंजरी की इलाज सफल तरीके से किया जा सकता है. डॉ लाल अस्पताल कडरु में डॉ रोहित लाल के द्वारा ये सम्मेलन आयोजन किया गया. आज के इस आयोजन में डॉक्टर लाल हॉस्पिटल में पांच लाइव सर्जरी की गई. जिसका सीधा प्रसारण BNR चाणक्या में डॉक्टर ने देखा. इससे डॉक्टर को बहुत फायदा हुआ और इलाज की बारीकियां का पता चला. बहुत सारी सारा सर्जरी प्रतिष्ठित चिकित्सकों के द्वारा मुफ्त में किया जा रहा हैं. यह सम्मलेन इंडियन और्थोस्कोपिक सोसायटी द्वारा किया जा रहा है. इस सम्मेलन में रांची के प्रतिष्ठित हड्डी रोग के विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हुए. स्पेशल गेस्ट और उल्लेखनीय योगदान में डॉ सुधीर कुमार डॉ एस.एन.यादव और एडीडीएल प्रो. डॉ गोविंद गुप्ता उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही