Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः चुनावी बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, केंद्र का फूंका पुतला

Advertisement
Advertisement
Ranchi: सुप्रीम कोर्ट द्वारा चुनावी बॉन्ड को लेकर दिये गये गये फैसले पर कांंग्रेस ने जश्न मनाया. मोदी सरकार का पुतला फूंका. इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा चुनावी बॉन्ड पर दिया गया फैसला मोदी के चिर परिचित सपनों पर हथौड़ा बनकर पड़ा है. जिससे कॉरपोरेट घरानों के काले धन को सफेद करने के मोदी के सपने चकनाचूर हो गए हैं. इस ऐतिहासिक फैसले का हम स्वागत करते हैं. इसे पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-leaves-for-delhi-from-doha-said-relations-with-qatar-are-continuously-getting-stronger-meeting-with-the-emir-was-wonderful/">पीएम

मोदी दोहा से दिल्ली रवाना, कहा, कतर से संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं…अमीर के साथ मुलाकात अद्भुत रही 

सुप्रीम कोर्ट ने संघीय ढांचा और लोकतंत्र को बचा लिया 

कांग्रेस भवन से एक जुलूस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में एक जुलूस निकाला गया जो अलबर्ट एक्का चौक पहुंचा. जहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. इस मौके पर ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के बहु प्रतिक्षित काला धन रूपांतरण योजना यानी चुनावी बॉन्ड को देश में वित्त विधेयक के रूप में पेश किया गया था. उस पर उच्चतम न्यायालय के फैसले ने पानी फेर दिया. 2017 में जब इसे विधेयक के रूप में पेश किया गया था, तब से कांग्रेस इसके अपारदर्शी और अलोकतांत्रिक स्वरूप की स्पष्ट रूप से निंदा कर रही थी और देश के लिए इसे हानिकारक और मोदी सरकार द्वारा काले धन को चुनावी चंदे के रूप में प्राप्त करने का एक कारगर हथियार मान रही थी. कांग्रेस ने इससे देश की जनता को अवगत कराते हुए संसद के भीतर और संसद के बाहर सड़कों पर अपनी पूरी क्षमता से लड़ाई जारी रखी.ठाकुर ने कहा कि इस विधेयक से लोकतांत्रिक ढांचे के स्वरूप में बदलाव की प्रारंभिक कोशिश की गई परंतु 7 वर्षों के संघर्ष के बाद उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले से संघीय व्यवस्था को ध्वस्त होने से बचा लिया. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की चरम सीमा को पार कर इस बॉन्ड के जरिए भाजपा ने कितना चंदा कॉरपोरेट ग्रामीणों से प्राप्त किया उसे जनता को जानने का हक है और देर सबेर इसका खुलासा अवश्य होगा. ठाकुर ने कहा कि इस बांड का फायदा उठाकर कानूनन दुरुपयोग करते हुए भ्रष्टाचारी मोदी सरकार ने अपने मित्र कॉरपोरेट घरानों से अरबों रुपये काला धन चंदा के रूप में प्राप्त किया होगा. इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-15-feb-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।15 FEB।।हेमंत से मिलीं कल्पना।।कक्षा 8 के बच्चों को मिलेगी साइकिल।।क्यों झारखंड नहीं आना चाहते अफसर।।नंदकिशोर होंगे बिहार विस अध्यक्ष।।चुनावी चंदे पर सुप्रीम चाबुक।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

विरोध के दौरान ये रहे मौजूद

इस अवसर पर केशव महतो कमलेश, प्रदीप तुलस्यान, विधायक राजेश कच्छप, राजीव रंजन प्रसाद, संजय लाल पासवान, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, मानस सिन्हा, संजय पांडेय, विनय सिन्हा दीपू, सतीश पॉल मुंजनी, कमल ठाकुर, सोनाल शांति, डॉ राकेश किरण महतो, डॉ कुमार राजा, संजय सिंह, खुर्शीद हसन रूमी, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, ऋषिकेश सिंह, अमरेन्द्र सिंह, अभिलाष साहु, राजेश सिन्हा सन्नी, नेली नाथन, सुनील सिंह, अख्तर अली, प्रेम कुमार, उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, छोटू सिंह, नीतू देवी, सुन्दरी तिर्की, भानू प्रताप बडाईक, अर्चना मिश्रा, रामदेव सिंह, रमन सिंह, राजीव नारायण प्रसाद, गुलाम रब्बानी, शहीद अंसारी, जगरनाथ शाहु, मदन महतो, किशोरी लकड़ा, प्रभात कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही