Search

 
 
 

रांची : कांग्रेस ने बनायी सिल्ली हादसे की जांच कमिटी

 
Ranchi :  सिल्ली प्रखंड के मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव में कुआं धंसने से हुए हादसे में सात लोगों की आकस्मिक मृत्यु पर संवेदना प्रकट करते प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ने कहा कि इस हादसे से मन व्यथित हो गया. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है. इस हादसे की जांच के लिए कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है, जिसमें पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व कृषि विपणन पार्षद के चेयरमैन रवींद्र सिंह शामिल हैं. नवगठित जांच कमिटी ने रिम्स पहुंचकर मृतक के परिवारों से मुलाकात की और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है. उन्होंने जल्द से जल्द पोस्टमार्टम और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की रिम्स निदेशक को दिशा निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें – मॉब">https://lagatar.in/cm-provoking-the-muslim-community-by-making-unrestrained-statements-on-mob-lynching-raghuvar/">मॉब

लिंचिंग पर अनर्गल बयानबाजी कर मुस्लिम समुदाय को भड़का रहे सीएम : रघुवर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही