Ranchi : झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने बुधवार को रांची जिले के कई मतदान केंद्रों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची, खिजरी, हटिया और कांके विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण किया और बीएलओ से उनके कामकाज की जानकारी ली.
दौरे के दौरान के. राजू ने बीएलओ से मतदाता सूची तैयार करने और नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से पूछा. उन्होंने यह भी जाना कि एक आवेदन को सिस्टम में अपलोड करने में कितना समय लगता है. इस पर बीएलओ ने बताया कि एक फॉर्म अपलोड करने में 1 से 5 मिनट का समय लगता है.
के. राजू ने यह भी पूछा कि अगर कोई मतदाता एक से अधिक मतदान केंद्रों पर दर्ज है तो इसकी जानकारी कैसे मिलती है. इस पर बीएलओ ने बताया कि मतदाता का EPIC नंबर ऐप में डालते ही उसकी पूरी जानकारी सामने आ जाती है.
निरीक्षण के दौरान बीएलओ ने ASDD सूची भी पढ़कर सुनाई. साथ ही के. राजू ने BLA-1 और BLA-2 के कार्यों की भी जानकारी ली और पूरी प्रक्रिया को समझा. इस मौके पर कुमार राजा, रांची जिला कांग्रेस के प्रभारी धर्म दास और सूर्यकांत शुक्ला भी मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment