Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कई मंत्री-विधायक हिरासत में

Ranchi : दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पुलिस हिरासत में लिए जाने और इस दौरान उन्हें चोट लगने के विरोध में मंगलवार रात रांची में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस प्रभारी के. राजू के नेतृत्व में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता लोक भवन के पास जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को हिरासत में लेने के दौरान उनकी नाक में चोट लगी और उनके चेहरे पर खून दिखाई दिया. पार्टी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए इसकी निंदा की. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश है.

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस प्रभारी के. राजू, मंत्री दीपिका पांडे सिंह, राधाकृष्ण किशोर, इरफान अंसारी, बंधु तिर्की, अनूप सिंह, राजेश कच्छप, सुरेश बैठा, नमन बिक्सल कोंगाड़ी, राजेश ठाकुर, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजीव रंजन प्रसाद, आदित्य विक्रम जायसवाल, आभा सिन्हा, जयशंकर पाठक, कुमार राजा समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.

इसके अलावा शाहबाज अहमद, शिल्पी कुमारी, अमरिंदर सिंह, राजेश सिंह सनी, रुद्र शुक्ला और डॉ. तौसिफ को भी हिरासत में लिया गया. सभी को कोतवाली थाना में रखा गया है.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों, युवाओं और विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ देख रही है और इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही