Search

 
 
 

Ranchi : डीसी ऑफिस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, ‘वोट चोरी’ व मतदाता सूची से नाम हटाने का विरोध

Ranchi :  कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि कोई बांग्लादेशी या विदेशी नागरिक है तो उसका नाम मतदाता सूची से हटाया जाना चाहिए, लेकिन भारत के वैध नागरिकों के नाम काटने का किसी को अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, उनके नाम दोबारा जुड़वाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है.
 
कांग्रेस प्रदर्शन
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Ranchi :  रांची जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मतदाता सूची में संशोधन और कथित तौर पर मतदाताओं के नाम काटे जाने के खिलाफ विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग का कथित रूप से दुरुपयोग कर आम नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाया. 

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि कोई बांग्लादेशी या विदेशी नागरिक है तो उसका नाम मतदाता सूची से हटाया जाना चाहिए, लेकिन भारत के वैध नागरिकों के नाम काटने का किसी को अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, उनके नाम दोबारा जुड़वाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है.

 

Uploaded Image

पुतला दहन करते हुए कांग्रेस नेता

 

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के कथित हनन के खिलाफ कांग्रेस और विपक्ष का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक निर्वाचन आयुक्त इस्तीफा नहीं देते.

 

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि झारखंड में करीब 29 लाख मतदाताओं के नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जोड़े गए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल वोट की राजनीति नहीं कर रही, बल्कि गरीब और वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए भी संघर्ष कर रही है.

 

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के कांग्रेस पर प्रदर्शन के जरिए जनता को गुमराह करने के आरोप पर पलटवार किया, कहा कि बिहार और बंगाल में जिस तरह मतदाता सूची से नाम हटाए गए, वह सबके सामने आ चुका है.

 

विपक्षी दलों के अलग-अलग समय पर प्रदर्शन करने के सवाल पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों की अपनी कार्यशैली है. लेकिन मतदाता सूची और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर विपक्ष एकजुट है और इसका विरोध कर रहा है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही