Search

 
 
 

रांचीः कांग्रेस ने निकाला एकजुटता संकल्प मार्च, केंद्र सरकार पर निशाना

 
Ranchi: गुजरात हाईकोर्ट द्वारा राहुल गांधी की याचिका खारिज करने के मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक तक एकजुटता संकल्प मार्च निकाला. कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता बारिश के बीच हाथों में केंद्र सरकार के खिलाफ तख्तियां लेकर एकजुटता संकल्प मार्च में शामिल हुए. मार्च को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा सच की लडाई लड़ी और आगे भी लड़ते रहेंगे. ललित मोदी, नीरव मोदी, विजय माल्या, जतिन मेहता, मेहुल चोकसी जैसे भगोड़े मोदी सरकार के निगरानी में जनता का पैसा लेकर विदेश पहुंच गए, भाजपा ने उन्हें आजाद कर दिया, पर झूठ की चालें चलकर एक राजनीतिक साजिश के तहत राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा कर संसद से निलंबित कर दिया. कांग्रेस विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि अहंकारी सत्ता जनता के हितों से जुड़े सवालों से भटकाने के लिए साम, दाम, दंड भेद सभी हथकंडा अपना रही है. लेकिन सत्य पराजित नहीं हो सकता. इसे पढ़ें- दुस्साहस">https://lagatar.in/audacity-molesting-girl-students-by-entering-the-school-for-protesting-the-officer-was-bled/">दुस्साहस

: स्कूल में घुसकर छात्राओं से छेड़खानी, विरोध करने पर आदेशपाल को किया लहूलुहान
वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि जनता की ताकत के आगे न तो सत्ता का अहंकार ज्यादा दिन टिकेगा और न ही सच्चाई पर झूठ का पर्दा. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि अहंकारी भाजपा सरकार के हथकंड़ों के बावजूद एक सच्चे देश प्रेमी की तरह जनता से जुड़े सवालों को राहुल गांधी के उठाने से पीछे नहीं हटे और जनता के दर्द बांटने के कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं. कृषि मंत्री बादल ने कहा कि सत्य की जीत होगी, जनता की आवाज जीतेगी, देश अब मोदी सरकार की भ्रष्टाचार पर दोहरी नीति से अवगत हो चुकी है. इस अवसर पर मुख्य रूप से मनिका विधायक रामचन्द्र सिंह दीपिका पांडे सिंह, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, आवास बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान, युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, अजय नाथ शाहदेव, गजेन्द्र सिंह, सतीष पॉल मंजुनी, अमरेन्द्र सिंह, बेलस तिर्की, डॉ कुमार राजा, डॉ राकेश किरण महतो समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-inspector-umesh-kachchhap-was-also-a-tribal-get-hemant-cbi-probe-into-the-death-babulal/">रांचीः

इंस्पेक्टर उमेश कच्छप भी आदिवासी थे, हेमंत कराएं मौत की CBI जांच- बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही