Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : न्यू मधुकम में 17 मार्च को तीन देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा

Ranchi : न्यू मधुकम रोड नंबर पांच में 17 मार्च को तीन प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. इसके लिए तीन कट्ठा जमीन पर 15 लाख रुपये की लागत से मंदिर का निर्माण किया गया है. इस मंदिर में भगवान बाबा भोलेनाथ, बजरंग बली और मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. यह प्रतिष्ठा बनारस से आए आचार्य पुरुषोत्तम कृष्णशास्त्री के मंत्रोच्चारण से की जाएगी. मंदिर समिति की ओर से 27 पुरुष और 22 महिलाओं की भजन मंडली तथा कृतन के लिए समिति बनाई गई है.प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जयसवाल, दीपक प्रकाश, आदित्य साहु समेत अन्य सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है. चुना भट्टा से न्यू मधुकम तक विद्युत लाइटों से सजावट की गई है. श्रद्धालुओं के आगमन के लिए दो मुख्य द्वार और चार गेट बनाए गए हैं. आयोजन स्थल से लगभग डेढ़ किलोमीटर तक लाइट और साउंड के साथ भक्ति गीतों का प्रवाह होगा.

कलश यात्रा में 1101 महिलाएं होंगी शामिल

कलश यात्रा रोड नंबर 5 से शुरू होगी, जो अभिमन्यु चौक, पहाड़ी मंदिर होते हुए सति मंदिर पहुंचेगी. यहां से सभी महिलाएं कलश में जल भरेंगी. इसके बाद तेल गली, महुआ टोली होते हुए पुनः आयोजन स्थल तक पहुंचेंगी. नगर भ्रमण के लिए बंगाल से छऊ नृत्य और बैंड पार्टी के स्थानीय कलाकारों को बुलाया गया है.

चार दिवसीय कार्यक्रम होगा

• 15 फरवरी को सुबह आठ बजे से भव्य कलश यात्रा, 11 बजे पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश वेदी पूजन, जलाधिवास और आरती प्रसाद वितरण होगा. • 16 फरवरी को सुबह 9 बजे से वेदी पूजन, दोपहर 1:30 बजे से अन्नाधिवास, मिष्ठानधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास होगा. शाम 3 बजे से मूर्ति नगर भ्रमण शुरू होगा और शाम 6 बजे से आरती और प्रसाद वितरण आयोजित होगा. • 17 फरवरी को सुबह 8 बजे वेदी पूजन, महास्नान, शिखर स्नान, देवस्वप, श्रृंगार पूजन, सर्वदेव प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक, अग्नि स्थापना हवन और महाभंडारा का आयोजन होगा. • 18 फरवरी को संध्या आरती और भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा.

समिति में ये हैं शामिल

संस्थापक: सुनिल कुमार गुप्ता संरक्षक: अनिल कुमार गुप्ता अध्यक्ष: पंकज कुमार सिन्हा उपाध्यक्ष: कृष्णा राज यादव कार्यकारी अध्यक्ष: कंचन राय सचिव: अनील प्रमाणिक कोषाध्यक्ष: चंदन कुमार, सतिष कुमार कार्यकारी उपाध्यक्ष: राकेश रंजन कुमार, रंजन कुमार पांडे, राजेश खंडेलवाल, भवन किशोर प्रसाद, सूर्यकांत कुमार, समेत अन्य.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही