Search

 
 
 

रांची : अनुकंपा समिति की बैठक में चार आश्रितों की नियुक्ति पर सहमति

 
Ranchi :  रांची डीसी सह जिला अनुकंपा समिति के अध्यक्ष मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार को समाहरणालय में अनुकंपा पर नियुक्ति को लेकर बैठक की. इस बैठक में सामान्य और उग्रवादी हिंसा में मरने वाले पांच लोगों के आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी देने पर सहमति बनी. साथ ही डीसी ने जिला अनुकंपा समिति की समीक्षा कर कुछ मामलों में संबंधित कार्यालय प्रधानों से रिपोर्ट मांगी. बैठक में परियोजना निदेशक आई.टी.डी.ए. रांची संजय कुमार भगत, डी.एस.पी. शहर रांची, जिला स्थापना उप-समाहर्ता रांची ज्योति वंदना कुजूर, सर्जेंट मेजर और सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

जिला अनुकंपा समिति ने इन पांच लोगों की नियुक्ति की अनुशंसा की :

  • उग्रवादी घटना में मृत के आश्रित की नियुक्ति की सहमति मिली.
  • जिला अनुकंपा समिति सामान्य में चार आश्रितों की नियुक्ति की सहमति प्रदान की गयी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही