Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : संविधान सम्मान सम्मेलन 19 को, राहुल गांधी कर सकते हैं शिरकत

  • कार्यकर्ताओं के भरेंगे जोश, आंकेंगे प्रदेश कांग्रेस की जमीनी हकीकत
Ranchi :  रांची के कार्निवास सभागार में आगामी 19 अक्टूबर को संविधान सम्मान सम्मेलन का आयोजन होने वाला है. इस सम्मेलन में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष शिरकत राहुल गांधी शिरकत कर सकते हैं. राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस की जमीनी हकीकत को भी आंकेंगे. प्रदेश कांग्रेस संविधान सम्मान सम्मेलन की तैयारी में जुटी है. राहुल गांधी के रांची आने पर सहमति सोमवार तक बनने की संभावना है. इसकी वजह यह है कि राहुल गांधी को मिली विशेष सुरक्षा के कारण कार्यक्रम स्थल को सुरक्षा के सभी मानकों के आधार पर परखने के बाद ही अनुमति मिलती है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कार्निवाल सभागार का जायजा भी लिया है. रांची में होने वाला संविधान सम्मान सम्मेलन देश का पांचवां कार्यक्रम होगा. इस सम्मेलन के माध्यम से यह भी संदेश देने का प्रयास किया जायेगा कि केंद्र की एनडीए सरकार संविधान विरोधी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही