Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओरमांझी चौक NH-20 पर फ्लाईओवर निर्माण को मिली स्वीकृति, आदित्य साहू ने जताया आभार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने ओरमांझी चौक एनएच-20 पर फ्लाईओवर निर्माण को स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने ओरमांझी चौक एनएच-20 पर फ्लाईओवर निर्माण को स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि यह परियोजना झारखंड की जनता के लिए मोदी सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है.

 

आदित्य साहू ने बताया कि विगत जुलाई माह में उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश तथा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ प्रदीप वर्मा के साथ संयुक्त रूप से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र सौंपकर एनएच-20 के ओरमांझी चौक पर फ्लाईओवर निर्माण की मांग रखी थी. इस मांग को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की और इसकी लिखित सूचना भी दी.

 

उन्होंने कहा कि यही संवेदनशीलता मोदी सरकार को जनता से जोड़ती है और सरकार को लोकप्रिय बनाती है. उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार मोदी सरकार का गठन होना इसी जनविश्वास का परिणाम है.

 

आदित्य साहू ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर तेजी से काम कर रही है, इसी कारण जनता का विश्वास सरकार के साथ लगातार मजबूत हो रहा है. फ्लाईओवर निर्माण से ओरमांझी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी और आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही