Search

Ranchi : रुक्का डैम में 213 MLD के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण पूरा, जल्द जलापूर्ति शुरू होने की संभावना

Ranchi : राजधानी रांची के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. शहरी जलापूर्ति परियोजना (फेज II A) के तहत रुक्का डैम में निर्माणाधीन विशाल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) का सिविल निर्माण कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. इस प्लांट के पूरी तरह क्रियाशील होने से रांची शहर में शुद्ध पेयजल की समस्या का अगले दो महीने में स्थाई समाधान होने वाला है.
 
  • बिजली और ड्रेनेज सिस्टम का कार्य बाकी

Ranchi : राजधानी रांची के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. शहरी जलापूर्ति परियोजना (फेज II A) के तहत रुक्का डैम में निर्माणाधीन विशाल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) का सिविल निर्माण कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है. इस प्लांट के पूरी तरह क्रियाशील होने से रांची शहर में शुद्ध पेयजल की समस्या का अगले दो महीने में स्थाई समाधान होने वाला है.

इसे भी पढ़ें...

रुक्का डैम में 213 MLD (मिलियन लीटर प्रतिदिन) क्षमता वाले अत्याधुनिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मुख्य संरचना अब पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है. वर्तमान में प्लांट परिसर में केवल बिजली (पावर कनेक्शन) और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने का कार्य अंतिम चरण में है, जिसे पूरा करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं. इसके साथ ही, इस प्लांट को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इनटेक वेल के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इन बचे कार्यों को आगामी कुछ सप्ताह में निपटा लिया जाएगा, जिसके बाद अगले दो महीने में नवनिर्मित प्लांट से औपचारिक जलापूर्ति शुरू हो सकता है.

रुक्का जलाशय के पास स्थित इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के चालू होने के बाद शोधित पानी को सीधे मुख्य पाइपलाइनों और वितरण नेटवर्कों के जरिए शहर के विभिन्न इलाकों में भेजा जाएगा. पेयजल की आपूर्ति होने से रांची नगर निगम क्षेत्र के लगभग दो लाख घरों को नियमित रूप से पीने का साफ पानी मिलना सुनिश्चित हो सकेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही