Search

 
 
 

रांची: ग्रामीण विकास विभाग में एजेंसी के माध्यम से संविदाकर्मी होंगे नियुक्त

 
Ranch: ग्रामीण विकास विभाग के तहत मनरेगा, जेएसएलपीएस, शर्ड में संविदा पर नियुक्ति बाहरी एजेंसी के माध्यम से होगी. अब विभाग खुद संविदा पर नियुक्ति नहीं करेगी. एजेंसी के माध्यम से राज्य मुख्यालय से लेकर जिला तक यही नीति अपनाई जाएगी. इसको लेकर ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पत्र जारी किया गया है. जारी पत्र में कहा गया है है कि रीडर्स सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड रांची के द्वारा ही मानव संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही पूर्व में अन्य एजेंसी से नियुक्त सभी कर्मचारी रीडर सेक्रेटरी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड रांची एजेंसी के कर्मी समझे जाएंगे. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sagar-accused-of-attacking-vicky-with-bombs-and-bullets-at-chhath-ghat-surrenders/">आदित्यपुर

: छठ घाट पर विक्की पर बम-गोली से हमला करने के आरोपी सागर ने किया सरेंडर

वेतन भुगतान भी एजेंसी के माध्यम से

जारी पत्र में कहा गया है कि ग्रामीण विकास विभाग विभाग से संबंधित योजना, कार्यालय में नियमित एवं संविदा कर्मी को छोड़कर मनरेगा, जेएसएलपीएस, शर्ड में रीडर्स सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड रांची से ही मानव संसाधन प्राप्त किया जाए. बाह्य स्रोत पर पूर्व से कार्यरत कर्मियों का वेतन भुगतान रीडर्स सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से की जायगी. इसे भी पढ़ें-बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-clerk-accused-of-making-wrong-remarks-on-cisf-dig-convicted/">बोकारो:

CISF DIG पर गलत टिप्पणी का मामला, लिपिक दोषी करार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही