Search

 
 
 

रांची : अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, अपर बाजार और सर्कुलर रोड से हटाए गए ठेले-दुकानें

रांची नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह अपर बाजार और सर्कुलर रोड इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया. इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले और दुकानों को हटाया गया. निगम की एन्फोर्समेंट टीम ने सभी सामानों को जब्त किया और दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 

Ranchi :  रांची नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह अपर बाजार और सर्कुलर रोड इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया.

Uploaded Image

 

बड़ा तालाब शुरू हुआ अभियान

इस अभियान की शुरुआत बड़ा तालाब क्षेत्र से की गई, जहां सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले और दुकानों को हटाया गया. निगम की एन्फोर्समेंट टीम ने सभी सामानों को जब्त किया और दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

Uploaded Image

 

सर्कुलर रोड पर भी चला बुलडोजर

इसी तरह सर्कुलर रोड स्थित हरिओम टॉवर के आसपास भी निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. यहां काफी समय से सड़क पर ठेले और अस्थायी दुकानें लगाये जा रहे थें, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी. जिसे निगम ने पूरी तरह हटा दिया. 

Uploaded Image

 

पुलिस बल रहा तैनात

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध न हो. कई राहगीरों और स्थानीय लोगों ने निगम की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और सड़कें साफ-सुथरी रहेंगी. 

Uploaded Image

 

निगम की सख्त चेतावनी

रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सड़कें और फुटपाथ सार्वजनिक संपत्ति हैं और इन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही दुकानदारी करें, ताकि शहर की सुंदरता और व्यवस्था दोनों बनी रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही