Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः सिटी बसों में ज्यादा भाड़ा वसूली की शिकायतों पर निगम सख्त, दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ranchi : ज्यादा भाड़ा वसूली की शिकायतों के बाद रांची नगर निगम ने दोषी सिटी बस संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है. बताते चलें कि शहर में करीब 25 सिटी बसें चलती हैं. लेकिन निगम को बार-बार शिकायत मिलती आ रही है कि सिटी बस चलाने वाले चालक और खलासी अपनी मर्जी से पैसा लेते हैं. इसे रोकने के लिए निगम ने भाड़ा तालिका अंकित किया है. इंफोर्समेंट टीम ने सभी कंडक्टरों को चेतावनी दी है कि ज्यादा भाड़ा वसूली करते पकड़े गए तो उनपर सख्त कार्रवाई होगी.

कितनी दूरी के लिए कितनी किराया है तय

0 से 5 किलोमीटर तक का किराया पांच रुपये, 5 से 12 किलोमीटर के लिए 10 रुपये, 12 से 20 किलोमीटर के लिए 15 रुपये वहीं 20 किलोमीटर से अधिक का सफर करने पर 20 रुपये किराया लिया जाएगा. इसके अलावा अगर ज्यादा पैसा लिया जाता है, तो नगर निगम से इसकी शिकायत आम नागरिक कर सकते हैं जिसके बाद नगर निगम कड़ी कार्रवाई करेगा. इसे भी पढ़ें- गुवा">https://lagatar.in/gua-jharkhand-mazdoor-sangharsh-protested-in-front-of-the-general-office-regarding-various-demands/">गुवा

: झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर जेनरल ऑफिस के सामने किया धरना-प्रदर्शन

झारखंड यात्री संघ ने मनमाना भाड़ा वसूले जाने का मुद्दा उठाया था

बताते चलें कि झारखंड यात्री संघ के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि 6 महीना पूर्व मैंने नगर आयुक्त से मिलकर सारी बात रखी थी. मगर वक़्त बीतने के बाद भी किसी सुझाव पर अमल नहीं हो सका है. सिटी बसों द्वारा आज भी मनमाना भाड़ा वसूला जा रहा है. वर्दी और फर्स्ट एड बॉक्स आज भी नहीं हैं. निगम द्वारा निर्धारित भाड़ा का चार्ट आज भी किसी भी सिटी बस में नहीं लगा है. झारखंड यात्री संघ के अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने इस संदर्भ में गुरुवार को नगर आयुक्त मुकेश कुमार को फोन पर सारी बातों की जानकारी दी थी और उनसे आग्रह किया था कि वे स्वयं इस विषय को देखें. नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया था कि वह स्वयं इस विषय को देखेंगे और फैसला करेंगे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fear-among-businessmen-due-to-firing-in-bank-turn-police-should-disclose-soon-zeta/">धनबाद

: बैंक मोड़ में फायरिंग से व्यवसायियों में भय, जल्द खुलासा करे पुलिस- जीटा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही