Search

 
 
 

रांचीः डेंगू, मलेरिया से बचाव के लिए निगम की खास तैयारी, 10 टीम का गठन

 
Tarun Kumar Choubey Ranchi: दुर्गा पूजा के दौरान गंदगी और मलेरिया ना बढ़े इसके लिए रांची नगर निगम ने खास तैयारी की है. निगम और जिला मलेरिया विभाग ने इसके लिए कमर कस ली है. पूजा के दौरान मलेरिया और डेंगू के मामलों की खास निगरानी की जाएगी. जिससे किसी भी संभावित प्रकोप को तेजी से पहचाना जा सके और उसका समाधान समय पर किया जा सके. नगर निगम ने इसके लिए दस टीम का गठन किया है. हर टीम में पांच सदस्य होंगे, जिन्हें विशेष रूप से डेंगू निगरानी और लार्वा उन्मूलन का काम सौंपा गया है. इस काम के लिए नगर निगम के द्वारा कुल 400 से अधिक सफाई कर्मचारियों को 20 से 25 अक्टूबर तक पांच दिनों के लिए मुफ्त आवास और भोजन प्रदान किया जाएगा. निगम कर्मियों को मुफ्त आवास और भोजन इसलिए दिया जा रहा है क्योंकि दुर्गा पूजा के दौरान उनकी कार्य शिफ्ट बढ़ जाएगी. आम तौर पर, सफाई कर्मचारी दो शिफ्ट में काम करते हैं, लेकिन पूजा के दिनों में, वे तीन शिफ्ट में काम करेंगे. इसे लेकर उप प्रशासक रजनीश कुमार ने जानकारी दी. नगर निगम के पास नौ फॉगिंग मशीनें और 200 से अधिक छिड़काव मशीनें उपलब्ध हैं. जिससे पूरे शहर में प्रतिदिन छिड़काव व फॉगिंग कराई जाती है. रांची में इस साल लगभग 157 पूजा पंडालों के आसपास छिड़काव किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-governor-inaugurates-trade-fair-expo-utsav-2023/">रांचीः

ट्रेड फेयर एक्सपो उत्सव-2023 का राज्यपाल ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही