Search

 
 
 

रांची : पंडरा की जगह खेलगांव में हो मतगणना- चैंबर

 
Ranchi : झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने विधानसभा चुनाव में मतगणना पंडरा स्थित कृषि बाजार समिति की जगह खेलगांव में कराने की मांग की है. मतगणना के लिए कृषि बाजार समिति की दुकानों व गोदामों का अधिग्रहण किये जाने से होनेवाली कठिनाइयों को लेकर चैंबर प्रतिनिधियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार और रांची के डीसी के साथ बैठक की. बैठक में इस मामले में झारखंड उच्च न्यायालय के पहले के निर्देशों का हवाला देते हुए सुझाव दिया कि मतगणना के लिए कृषि बाजार समिति की जगह खेलगांव, मोरहाबादी मैदान, पुराना विधानसभा अथवा पुराने हाईकोर्ट भवन पर विचार किया जाना चाहिए. इससे कृषि मंडी की व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होंगी.

दो माह तक ठप रहता है व्यवसाय : चैंबर अध्यक्ष

चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही पंडरा कृषि बाजार समिति की करीब 50 दुकानों-गोदामों को खाली करने का निर्देश जारी किया जा चुका है. अचानक दुकान-गोदाम खाली कर किसी अन्य स्थान से व्यापार को संचालित करना व्यापारियों के लिए संभव नहीं होता. उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. दो माह से अधिक समय तक पंडरा मंडी के एक बडे़ भाग की दुकानें व्यवसायियों से खाली करा लेने से उस अवधि में उनका व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित होता है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व डीसी ने इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करते हुए सकारात्मक कार्रवाई का  आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में चैंबर महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय,  नवजोत अलंग, प्रवीण लोहिया व राम बांगड शामिल थे. यह भी पढ़ें : तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-reached-ranchi-can-meet-hemant-late-in-the-evening/">तेजस्वी

यादव रांची पहुंचे, देर शाम मिल सकते हैं हेमंत से
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही