Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः15 साल बाद हुई गो सेवा आयोग की बैठक

Advertisement
Advertisement

चलाई जाएगी ‘हमारी गौमाता हमारा दायित्व’ योजना

Ranchi: नेपाल हाउस डोरंडा स्थित सभागार में झारखंड गो सेवा आयोग की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद प्रसाद ने की. बैठक के बाद आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इस राज्य में गोरक्षा के नाम पर अराजकता फैलाने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि 2008 के बाद आज पहली बार आयोग को पूर्णकालिक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मिले हैं, जिनके नेतृत्व में 15 वर्षो के बाद आयोग की बैठक हुई है. बैठक में सर्वसम्मति से राज्य में गो सेवा कार्यों से जोड़ने के साथ ही गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय लिया गया. इसके लिए ‘हमारी गौमाता हमारा दायित्व’ योजना चलाया जाएगा. इस योजना के माध्यम से सीधे आम जनमानस को जोडा जाएगा जो संख्या अनुपात में मासिक/ त्रैमासिक/ अर्द्धवार्षिक और वार्षिक स्तर पर गौशालाओं में पोषित गोवंशीय पशुओं को गोद लेंगे . इस योजना का अनुश्रवण गो सेवा आयोग करेगा लेकिन इस मद में किए गए दान सीधे गौशाला के खाते में जमा किए जाएगें. विभिन्न जिलों के गोचर भूमि को चिन्हित कर प्रतिबंधित सूची में डाले जाने और उक्त भूमि का उपयोग गो अभ्यारण्य के रूप में विकसित करने के सुझाव पर सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की. गौशाला में पोषित पशुओं के स्वास्थ्य रक्षा कवच प्रदान करने हेतु वार्षिक कैलेंडर के अनुसार दवा वितरण पर अनुदान दिए जाने की योजना का प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजेगा. पशु तस्करी में अभिगृहित गोवंशीय पशुओं के लिए भोजनादि मद में अनुदान की वर्तमान सीमा एवं राशि बढाने और बढ़ती हुई मंहगाई के दृष्टिगत आयोग के सभी सदस्यों में इस बात को लेकर सहमति बनी कि वर्तमान में प्रचलित दर 100 रुपये को बढ़ाकर 150 रुपये करने एवं एक वर्ष के कालखंड को बढ़ाकर दो वर्ष करने संबंधी प्रस्ताव को सरकार के समक्ष भेजा जाएगा. वर्मीकम्पोस्ट के सरकार स्तर पर सीधी क्रय किए जाने ,गौशालाओं में बायो गैस प्लांट के अधिष्ठापन के संबंध में एनडीडीबी के सहयोग से क्रियान्वित करने, गौपशुओं के निर्यात अथवा परिवहन के पूर्व जिला प्रशासन के स्तर पर परमिट निर्गत करने की पुरी सूचना आयोग को उपलब्ध कराने,आयोग की वेबसाइट बनाने, गौशालाओं का निबंधन कराने और राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोले जाने की अनुमति के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजे जाने का निर्णय लिया गया. बैठक में झारखंड गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, सचिव डॉ संजय प्रसाद, रजिस्ट्रार डॉ मुकेश मिश्रा, पशुचिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रभात कुमार पांडेय एवं डॉ जय कुमार तिवारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. बैठक में आमंत्रित सदस्यों में डॉ आलोक कुमार पांडेय एवं झारखंड प्रादेशिक गौशाला के प्रतिनिधि अनिल मोदी भी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही