Search

 
 
 

रांची : सीपी सिंह ने किशोरगंज में मोदी सरकार के कार्यों की किताबें बांटी

 
Ranchi : भाजपा महानगर ओबीसी मोर्चा के मंत्री राजेश प्रजापति के नेतृत्व में बुधवार को  सुखदेवनगर मंडल ने किशोरगंज में मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल को लेकर अभियान चलाया. इस अभियान में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह भी शामिल हुए. उन्होंने किशोरगंज की विभिन्न गलियों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 वर्षों में किए गए कार्यों से संबंधित पुस्तक एवं पर्चे बांटे. विशिष्ट जनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर सुखदेवनगर मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, सत्यनारायण सिंह, प्रेम वर्मा, डॉ. भीम प्रभाकर, राजू सिंह, श्री मुकेश मुक्ता, संजय जायसवाल, पिंटू सिंह, अशोक पांडेय, रोहित राज, राजकुमार जायसवाल, आशीष शर्मा, सोनू सिंह, विपिन वर्मा सहित नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – पलामू">https://lagatar.in/palamu-a-high-speed-hiwa-ran-over-three-youths-riding-a-bike-one-died-two-were-seriously-injured/">पलामू

: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही