Search

 
 
 

रांची : भगत सिंह जयंती पर जिला स्तरीय कन्वेंशन करेगी भाकपा

 
  • राज्य कार्यकारिणी की बैठक में तय किये गये कार्यक्रम
Ranchi : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कन्हाई मल पहाड़िया की अध्यक्षता में राज्य कार्यालय में शनिवार को हुई. बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की योजना बनाई गई. 28 सितंबर को भगत सिंह के जन्म दिन पर जिला स्तरीय कन्वेंशन, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ भाजपा भगाओ सेमिनार, 3 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी काला दिवस , 7 नवंबर को राजभवन के समक्ष विस्थापन को लेकर धरना, 26 नवंबर को रांची में विशाल रैली निकाली जायेगी.

प्रत्येक जिले में प्रभारी नियुक्त किए गये

इसके साथ ही आगामी चुनाव में इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने के लिए प्रत्येक जिले में प्रभारी नियुक्त किए गये. गिरिडीह में लखनलाल महतो, महादेव राम, गढ़वा में गणेश सिंह, महेंद्र पाठक, डालटनगंज में महेंद्र पाठक, भुवनेश्वर प्रसाद मेहता , लातेहार में जितेंद्र सिंह, चतरा में महेंद्र पाठक, महादेव राम, लखन लाल महतो, कोडरमा में भुनेश्वर प्रसाद मेहता, राजेंद्र प्रसाद यादव, बोकारो में भुनेश्वर प्रसाद मेहता, महेंद्र पाठक, रांची में पीके पांडे, महेंद्र पाठक, गुमला में महेंद्र पाठक, अजय सिंह, जमशेदपुर में भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राजेंद्र प्रसाद यादव. दुमका में कन्हाई मल पहाड़िया, राजेंद्र प्रसाद यादव, पशुपति कॉल , दीप नारायण यादव, जामताड़ा में पशुपति कॉल, महेंद्र पाठक, राजेंद्र प्रसाद यादव, पशुपति कॉल, देवघर में पीके पांडे, महेंद्र पाठक, गोड्डा में महेंद्र पाठक, पशुपति कॉल, साहिबगंज में रामस्वरूप पासवान , दीप नारायण यादव, धनबाद में महेंद्र पाठक, पीके पांडे को प्रभारी बनाया गया.

सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने का फैसला

बैठक में सर्वसम्मति से सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने, लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को शिकस्त देने के लिए प्रत्येक जिले में लगातार कार्यक्रम चलाने, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां , महंगाई , बेकारी, बेरोजगारी के विरोध में लगातार अभियान चलाने, प्रखंड स्तरीय, जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय भाजपा भगाओ देश बचाओ, लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ के नारे के साथ लगातार कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें – पुलिस">https://lagatar.in/many-important-news-from-palamu-including-five-youtubers-jailed-for-assault-and-bullying-by-police/">पुलिस

के साथ मारपीट और धौंस दिखाने के आरोप में पांच यूट्यूबर को जेल समेत पलामू की कई अहम खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही