Search

 
 
 

रांची : आठ फरवरी को केंद्र के खिलाफ CPIM का विरोध मार्च

 
Ranchi :  मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (CPIM) आठ फरवरी को केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकालेगी. यह विरोध मार्च रांची के जिला स्कूल से राजभवन तक होगा. इसकी जानकारी राज्य सचिव प्रकाश विपल्व ने दी. उन्होंने बताया कि इस मार्च के जरिये प्रमुख रूप से संविधान निहित राज्यों के अधिकारों पर केंद्र सरकार के हमले, केंद्र सरकार की ओर से विपक्षी राज्यों की आर्थिक नाकाबंदी, राज्यपालों की संविधान विरोधी भूमिका, केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग समेत अन्य मुद्दों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. इसके तहत झारखंड के अलावा केरल का भी मुद्दा उठाया जायेगा, जहां इंडिया गठबंधन की सरकारों को परेशान और गिराने के लिये केंद्र सरकार प्रयासरत है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही