Search

 
 
 

Ranchi : भाकपा माले का राज्यव्यापी प्रदर्शन, अरूप चटर्जी को धमकी देने वाले की गिरफ्तारी की मांग

Ranchi : भाकपा (माले) ने आज राज्यभर में भाजपा पर माफिया राज को संरक्षण देने, राजनीति के अपराधीकरण और धनबाद में हाल के घटनाक्रम के विरोध में राज्यव्यापी प्रदर्शन किया. अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित प्रदर्शन में पार्टी नेताओं ने विधायक अरूप चटर्जी को धमकी देने वाले की गिरफ्तारी और भाजपा सांसद ढुलू महतो के कथित आपराधिक संबंधों और अवैध संपत्ति की जांच की मांग उठाई.
 

Ranchi : भाकपा (माले) ने आज राज्यभर में भाजपा पर माफिया राज को संरक्षण देने, राजनीति के अपराधीकरण और धनबाद में हाल के घटनाक्रम के विरोध में राज्यव्यापी प्रदर्शन किया. अल्बर्ट एक्का चौक पर आयोजित प्रदर्शन में पार्टी नेताओं ने विधायक अरूप चटर्जी को धमकी देने वाले की गिरफ्तारी और भाजपा सांसद ढुलू महतो के कथित आपराधिक संबंधों और अवैध संपत्ति की जांच की मांग उठाई.

इसे भी पढ़ें...


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) की केंद्रीय कमिटी के सदस्य शुभेंदु सेन ने कहा कि धनबाद में चल रही राजनीतिक घटनाओं और विधायक अरूप चटर्जी को मिली धमकियों ने लोकतंत्र और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने विधायक को धमकी देने के आरोपी प्रिंस खान की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.


उन्होंने यह भी मांग की कि सांसद ढुलू महतो और प्रिंस खान के बीच कथित संबंधों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए. साथ ही सांसद की कथित अवैध संपत्ति की भी जांच कराई जाए.


शुभेंदु सेन ने आरोप लगाया कि कोयलांचल क्षेत्र में भय और अपराध का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाकर भय और ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है, जिसका भाकपा (माले) विरोध करती है.


उन्होंने कहा कि निरसा में एलिवेटेड हाईवे परियोजना स्थानीय जनता के लंबे संघर्ष और विधायक अरूप चटर्जी के प्रयासों से स्वीकृत हुई थी. निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने, प्रदूषण नियंत्रण और स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर जनता लगातार आवाज उठा रही है. इन मुद्दों का समाधान सरकार और संबंधित एजेंसियों को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए.


भाकपा (माले) ने राज्य सरकार से विधायक अरूप चटर्जी की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना में गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय लोगों को रोजगार की गारंटी देने की भी मांग की.


शुभेंदु सेन ने कहा कि सांसद ढुलू महतो के विरुद्ध दर्ज मामलों, उनकी कथित अवैध संपत्ति और अपराधियों से कथित संबंधों की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में उच्चस्तरीय समिति गठित की जानी चाहिए, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके.


उन्होंने कहा कि कोयलांचल की जनता ने ए.के. राय, गुरुदास चटर्जी, बिनोद बिहारी महतो और शिबू सोरेन जैसे जननेताओं के नेतृत्व में माफिया वर्चस्व के खिलाफ लंबा संघर्ष किया है और भाकपा (माले) इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए अपराध, माफिया तंत्र और राजनीति के अपराधीकरण के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी.


प्रदर्शन में आरएन सिंह, नंदिता भट्टाचार्य, त्रिलोकी नाथ, शांति सेन, ऐति तिर्की, समर सिन्हा, सुदामा खलखो, सोहेल अंसारी, रमेश रवि, अभय साहू, विजय कुमार, संजना मेहता, गुड्डू भुइयां सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही