Search

 
 
 

रांची: माकपा का 8वां झारखंड राज्य सम्मेलन संपन्न

 
Ranchi: पार्टी के जनाधार का विस्तार कर एक वैकल्पिक जनपक्षीय राजनीति की दिशा में आगे बढ़ने के संकल्प के साथ सीपीएम का तीन दिवसीय 8वां झारखंड राज्य सम्मेलन शनिवार को संपन्न हो गया. सम्मेलन के समापन में अपना उद्गार व्यक्त करते हुए पार्टी की पोलिट ब्यूरो सदस्य वृंदा कारात ने झारखंड में राजनीतिक परिपक्वता का प्रदर्शन करने के लिये राज्य की जनता का आभार व्यक्त किया. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जन मुद्दों को लेकर आंदोलनों की श्रृंख्ला तैयार करें ताकि पार्टी की स्वतंत्र शक्ति का विकास हो सके.

41 सदस्यीय नई राज्य कमेटी का निर्वाचन

सम्मेलन द्वारा 6 स्थाई आमंत्रित सदस्यों समेत 41 सदस्यीय नई राज्य कमेटी का निर्वाचन किया गया. राज्य कमेटी ने अपनी पहली बैठक में प्रकाश विप्लव को दूसरी बार राज्य सचिव निर्वाचित किया. राज्य कमेटी द्वारा सर्वसम्मति से 13 सदस्यीय सचिवमंडल का भी चुनाव किया गया. वहीं तमिलनाडु के मदुरै में आयोजित पार्टी की 24वीं अखिल भारतीय कांग्रेस के लिए झारखंड से 10 प्रतिनिधियों का भी निर्वाचन किया गया. सम्मेलन में पेश किए गए राजनीतिक प्रस्ताव पर हुई चर्चा में 23 जिलों और विभिन्न मोर्चा से 78 प्रतिनिधियों ने भाग लिया. प्रतिनिधियों के कुछ आवश्यक सुझावों को शामिल किए जाने के बाद सम्मेलन का राजनीतिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. सम्मेलन में कुल 16 प्रस्ताव पारित किए गए. जिसमें विस्थापन आयोग का गठन करने, लैंड बैंक रद्द करने, दलितों, पिछड़ों व अन्य लोगों को विभिन्न प्रमाण - पत्र मिलने में हो रही कठिनाई को समाप्त करने, झारखंड के मेहनतकशों की वर्गीय एकता को बिना नुकसान पहुंचाएं एक स्थानीय व नियोजन नीति का एलान करने व सांप्रदायिक विभाजन पैदा किए जाने की साजिश को परास्त करने से संबंधित थे.

सीपीएम की नवनिर्वाचित राज्य कमेटी के 35 सदस्य

प्रकाश विप्लव, मो इकबाल, सुरजीत सिन्हा, प्रफुल्ल लिंडा, संजय पासवान, सुफल महतो, समीर दास, सुखनाथ लोहरा, शिवानी पाल, एहतेशाम अहमद, संतोष कुमार घोष, मानस चटर्जी, वीणा लींडा, गोपीन सोरेन, सुरेश मुंडा, असीम सरकार, रंगोवती देवी, स्वपन महतो, माया लायक, अशोक साह, लखन लाल मंडल, शिवबालक पासवान, रामकृष्ण पासवा, सुभाष हेम्ब्रम, बिरेन्द्र कुमार, भागीरथ शर्मा, विश्वजीत देव, काशीनाथ चटर्जी, केपी सिहं मुंडा, प्रदीप विश्वास, राजकुमार गोराई, अमल आजाद, प्रतीक मिश्रा, मदुआ कच्छप, सुंदरलाल महतो राज्य कमेटी के सदस्य बनाए गये. वहीं स्थाई आमंत्रित सदस्य रघुवीर मंडल, असगर आलम, सुमना लाहिड़ी, दिवाकर सिहं मुंडा, शंकर उरांव, गणेश कुमार सीटू थे. विशेष आमंत्रित सदस्य गोपीकांत बक्सी, रामदेव सिंह और कंट्रोल कमीशन सदस्य रामचन्द्र ठाकुर (चेयरमैन), प्रभु लाल, जया मजुमदार थे. इसे भी पढ़ें – अयोध्या">https://lagatar.in/ayodhya-three-day-grand-celebration-begins-on-the-first-anniversary-of-the-consecration-of-ram-mandir/">अयोध्या

: राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर तीन दिवसीय भव्य उत्सव का शुभारंभ
     
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही