Search

 
 
 

रांची : CPI(M) का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन 9 से, तैयारियां शुरू

 
  • 350 निर्वाचित प्रतिनिधि होंगे शामिल
  • जनता के ज्वलंत मुद्दों पर पूरे राज्य में आंदोलन तेज करने की रूपरेखा तैयार की जायेगी
  • संगठन का विस्तार भी किया जायेगा
Ranchi : भारत की  मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी CPI(M)  का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन 9 से 11 जनवरी तक एटीसी नामकुम, रांची में होगा. इस सम्मेलन में पूरे राज्य से 75 महिला सहित 350 प्रतिनिधि और ऑब्जर्वर शामिल होंगे, जो राज्यभर में फैले सीपीआईएम के 5500 पार्टी सदस्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह जानकारी पार्टी के राज्य सचिवमंडल सदस्य प्रफुल लिंडा ने संवाददाता सम्मेलन में दी. प्रफुल लिंडा ने पार्टी के राज्य कार्यालय में बताया कि सम्मेलन स्थल का नाम पार्टी के दिवंगत महासचिव कॉमरेड सीताराम येचुरी के नाम पर और सभागार का नाम पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की स्मृति पर रखा जायेगा. बताया कि मंच का नाम शहीद सुभाष मुंडा रखा गया है. लिंडा ने बताया कि कोष संग्रह सम्मेलन की तैयारी कर रही है कहा कि सीपीएम का यह राज्य सम्मेलन ऐतिहासिक होगा. इसमें जनता के ज्वलंत मुद्दों पर पूरे राज्य में आंदोलन तेज करने की रूपरेखा तैयार की जायेगी. साथ ही संगठन का विस्तार भी किया जायेगा.

खुला सत्र में पार्टी के टॉप लीडर रखेंगे अपनी बात

9 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे खुला सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसे माकपा के झारखंड प्रभारी पूर्व सांसद और पोलिट ब्यूरो सदस्य कॉमरेड बृन्दा करात, पूर्व सांसद और पोलिट ब्यूरो सदस्य कॉमरेड रामचंद्र डोम, राज्य सचिव प्रकाश विप्लव और जाने-माने साहित्यकार व स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉक्टर रणेंद्र संबोधित करेंगे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही