Search

 
 
 

Ranchi Crime News: अपार्टमेंट में युवक पर हमला व दोस्त से छेड़छाड़, ऑटो चालक भीड़े और गहने की ठगी

Ranchi : राजधानी रांची में गुरुवार को दिन आपराधिक घटनाओं में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु की है. पहला मामला सदर थाना क्षेत्र का है, जहां अपार्टमेंट में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट की गई. उसके महिला महिला मित्र से छेड़छाड़ व लूट की गई.  दूसरा मामला सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की है, जिसमें दो ऑटो चालकों के बीच मारपीट हुई. जबकि तीसरा मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है, जिसमें ठगी के शिकार बने लोगों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi : राजधानी रांची में गुरुवार को दिन आपराधिक घटनाओं में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरु की है. पहला मामला सदर थाना क्षेत्र का है, जहां अपार्टमेंट में घुसकर एक युवक के साथ मारपीट की गई. उसके महिला महिला मित्र से छेड़छाड़ व लूट की गई.  दूसरा मामला सुखदेवनगर थाना क्षेत्र की है, जिसमें दो ऑटो चालकों के बीच मारपीट हुई. जबकि तीसरा मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है, जिसमें ठगी के शिकार बने लोगों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

 

पहला मामला

सदर थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में देर रात युवक के साथ मारपीट की गई. पैसे छीन लिये गये औऱ युवक के महिला मित्र के साथ छेड़खानी हुई. पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना में नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

दर्ज शिकायत के अनुसार लोहरदगा के सेन्हा निवासी जो कोकर के गोदावरी विला अपार्टमेंट में रहने वाले आकाश कुमार साहू को देर रात 10 से 15 लोगों ने उनके फ्लैट से निकाल दिया. उस वक्त उनके साथ उनकी दोस्त छोटी कुमारी भी मौजूद थीं. आरोप है कि हमलावरों ने छोटी कुमारी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. विरोध करने पर आकाश के साथ बेरहमी से मारपीट की गई.

 

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने बेल्ट और हथियार के बल पर हमला किया, जिससे उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई. मारपीट में उनके माथे और चेहरे पर कई टांके लगे हैं. शिकायत के अनुसार हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए.

 

आकाश ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनके गले से दो सोने की चेन, कान की बाली और हाथ का सोने का ब्रेसलेट भी छीन लिया. बताया गया है कि आरोपी एक सफेद रंग की XUV500 से मौके से भाग निकले.

 

पीड़ित ने चार लोगों की पहचान आर्यन प्रसाद, गौरव मिश्रा, उत्तम कुमार और हर्ष वर्मा के रूप में की है. साथ ही 10 से 11 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बताया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

दूसरा मामला 

राजधानी के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में ऑटो चालकों के बीच हुई मारपीट में एक ऑटो चालक घायल हो गया. इस मामले में पुलिस ने कई ऑटो चालकों पर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की कोशिश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है. 

 

जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक राजेश भारती अपने ऑटो से बिरसा चौक से रातू रोड की ओर जा रहे थे. तभी उनके साथ मारपीट की गई. राजेश कोडरमा के रहने वाले हैं और पिछले एक साल से रांची में ऑटो चलाते हैं. 

 

राजेश का आरोप है कि कुछ ऑटो चालकों ने उनका वाहन रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी. विरोध करने पर बेल्ट, गमछा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया. मारपीट में राजेश के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी. हमलावरों ने जेब से नकद रुपये निकाल लिए और गले में पहना सोने का हनुमान जी का लॉकेट भी छीन लिया.

 

घटना के बाद घायल चालक को ट्रैफिक पुलिस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने सुखदेवनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने ऑटो संख्या JH01FF-1924 और JH01EK-4819 के चालकों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 

तीसरा मामला

अरगोड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने तीन लोगों पर बहला-फुसलाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी हड़पने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है.  पीड़िता का नाम प्रीति सिंह  है और वह अशोक नगर की रहने वाली है. प्राथमिकी के मुताबिक अप्रैल 2025 में वह संजय सिंह और साधना ओझा के संपर्क में आई थीं. दोनों उन्हें बहकाकर अपने साथ ले गए और इसी दौरान करीब 10 लाख रुपये मूल्य के जेवर अपने पास रखवा लिए. कहा गया कि जरूरत पड़ने पर जेवर वापस कर दिए जाएंगे.

 

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जून 2025 में संजय सिंह ने दुर्घटना का हवाला देकर दो लाख रुपये की मांग की, जिसे पीड़िता ने मकान मालकिन के सामने दे दिया. वहीं जुलाई 2025 में संजय सिंह ने उनके नाम पर करीब एक लाख रुपये का आईफोन भी खरीदा, जिसकी ईएमआई अब तक पीड़िता के खाते से कट रही है.

 

महिला का आरोप है कि जब उन्होंने अपने जेवर और रुपये वापस मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे. करीब एक सप्ताह पहले मोराबादी सब्जी मंडी के पास भी उन्हें धमकाया गया. वहीं 27 मई को आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की. पीड़िता का कहना है कि थाना जाने के दौरान और थाना के बाहर भी उनके साथ मारपीट की गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही