Search

 
 
 

Ranchi Crime News: डोरिया टोली चोरी कांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

Ranchi: विधानसभा थाना क्षेत्र के डोरिया टोली में बंद घर में हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस कांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.इनके पास से चोरी के आभूषण, नगदी समेत अन्य सामान बरामद किये गये हैं.
 
अपराधियों की गिरफ्तारी और बरामदगी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Ranchi: विधानसभा थाना क्षेत्र के डोरिया टोली में बंद घर में हुई चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस कांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.इनके पास से चोरी के आभूषण, नगदी समेत अन्य सामान बरामद किये गये हैं.

 

जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल की रात अज्ञात अपराधियों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया था.इस संबंध में पीड़िता अंजु तिग्गा के आवेदन पर विधानसभा थाना में कांड संख्या 37/26 दर्ज किया गया था.

 

मामले के जांच करने  के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया.टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रशांत पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने दीपक वर्मा और जीतू कुमार पाण्डेय के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की.

 

पुलिस के अनुसार, चोरी किये गये आभूषणों को धुर्वा स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में बेचा गया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ज्वेलर्स संचालक नितिश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 90 ग्राम सोना, एक लैपटॉप, दो गैस सिलेंडर, 1,05,070 रुपए नगद, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है.

 

आरोपी जीतू कुमार के पूर्व में भी कई थानों में है मामला दर्ज

  • मुख्य आरोपी जीतू कुमार पाण्डेय के खिलाफ पूर्व में भी कई थानों में मामले दर्ज हैं.वहीं प्रशांत पासवान का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.
  • पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.मामले की आगे की जांच जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही